पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा का परिचय (Introduction to Python Programming Language)

पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा का इतिहास (History Of Python Programming Language)

पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा का आविष्कार 1991 के दशक में GUIDO VAN ROSSUM द्वारा किया गया | जनवरी 1994 में पाइथन का पहला एडिशन लांच किया गया था |

पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा क्या है ? (What is Python Programming Language)

पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा एक Interpreted, High Level और Object Oriented Programming Language (OOPS) है | पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा को 1990 के दशक में GUIDO VAN ROSSUM द्वारा विकसित किया गया था | पाइथन में लिखे गये कोड आसानी से पढ़े और समझें जा सकतें हैं | 

पाइथन में कोड लिखने के मोड

  • Interactive Mode
  • Script Mode

Interactive Mode क्या है ?

जब हम कोई प्रोग्राम लिखते है और अगले लाइन की तरफ बढ़ते हैं तोह पहला लाइन तुरंत Run हो जाता है |
यदि पहले लाइन में कुछ Error आता है तो तुरंत पता चल जाता है |
इसकी पहचान (>>>) है प्रत्येक लाइन की शुरुआत >>> सिंबल से होता है | इसमें हमको कोड को किसी फाइल में सेव नही करना पड़ता है| इसके कोड भविष्य में use नही कर सकते क्योंकि यह किसी file में सेव नही होता है |
Interactive Mode Of Python IDLE
Interactive Mode



Script Mode क्या है ?

जब हम कोई प्रोग्राम लिखते है तो पूरा कोड लिखने के बाद प्रोग्राम को Run कराते है | इसमें लाइन वाइज प्रॉब्लम नही होता है | इसमें प्रोग्राम को Run कराने के लिए कोड को file में सेव करना पड़ता है | इस कोड को भविष्य में कभी भी सेव file से Use कर सकते है |
Script Mode Of Python IDLE
Script Mode